शहर बीजेपी ने इस बार नहीं रखा कार्यक्रम, देहात संगठन करेगा सम्मान समारोह 24 News Update उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया सोमवार को अपने 82वें जन्मदिन के अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद उन्होंने माछला मगरा स्थित त्र्यंबकेश्वर महादेव और महाकालेश्वर मंदिर में अभिषेक कर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।कटारिया के शहर प्रवास के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। उनके आगमन पर बोहरा गणेशजी मंदिर में बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ समेत कई पदाधिकारियों ने स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कटारिया बोले— “गर्दन झुकाना कठिन है, पर कार्यकर्ता के आगे झुकाते हैं”एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल कटारिया ने कहा, “आज एक दिन में छह मंडलों के कार्यक्रम रख दिए गए हैं। 82 वर्ष की उम्र में अब थोड़ी थकान तो महसूस होती है। लेकिन कार्यकर्ता के आगे गर्दन झुकाना हमारे संस्कार हैं। हम अकड़कर सीधे हो गए हैं, पर कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे बड़े हैं।” उन्होंने कहा कि वे पिछले 45 वर्षों से हर जन्मदिन पर शहर के पूजनीय स्थलों पर दर्शन करते हैं और जनता का आशीर्वाद लेते हैं। “जहां भी रहूं, मैं कोशिश करता हूं कि उदयपुर का नाम रोशन करूं,” उन्होंने कहा। सुबह घर पर लोगों से मिले, फिर मंदिरों में की पूजा-अर्चनाराज्यपाल कटारिया ने सुबह अपने निवास पर आए शुभचिंतकों और आम नागरिकों से मुलाकात की। इसके बाद वे सुबह 8:30 बजे त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने अभिषेक किया। तत्पश्चात महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। शाम तक वे कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। बीजेपी में सन्नाटा, इस बार शहर संगठन ने नहीं रखा कार्यक्रमहर साल की तरह इस बार शहर बीजेपी संगठन की ओर से कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं रखा गया, जबकि देहात बीजेपी की ओर से कटारिया के सम्मान में समारोह आयोजित किया जा रहा है। शहर स्तर पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार कार्यक्रमों की कमान विधायक ताराचंद जैन के पास रही, जिसके चलते विधायक जैन और जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के बीच चल रही गुटबाजी फिर से सुर्खियों में है।फिक्स कार्यक्रमों में बदलाव, कई आयोजनों पर विरामकटारिया के जन्मदिन पर शहर में हर साल होने वाले कई परंपरागत आयोजन इस बार नहीं हुए।सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर द्वारा शिव पार्क में किया जाने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।सगसजी बावजी मंदिर पर पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी की ओर से होने वाला कार्यक्रम भी बदला गया और संयोजक परिवर्तन हुआ।सुभाष चौराहे पर अतुल चंडालिया द्वारा किए जाने वाला कार्यक्रम भी इस बार नहीं रखा गया।चंडालिया ने बताया कि उन्होंने इस बार अपने स्तर पर पारिवारिक स्नेहभोज का आयोजन किया है। सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं ने विधायक ताराचंद जैन और पूर्व महामंत्री किरण जैन से संपर्क किया था, परंतु जवाब नहीं मिलने और पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों के चलते उन्होंने दूरी बना ली।कटारिया के 2 दिवसीय प्रवास में रहेगा व्यस्त कार्यक्रम शेड्यूलराज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का यह दो दिवसीय उदयपुर प्रवास मंगलवार तक रहेगा। वे इस दौरान देहात बीजेपी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह, धार्मिक स्थलों के दर्शन, और जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेनार व गुलाबनगर के विद्यार्थियों को बांटे जूते, मोजे, कम्बल, रुमाल व कलर बॉक्स उदयपुर में ऑल इंडिया अकाउंटिंग कॉन्फ्रेंस एवं इंटरनेशनल सेमिनार का शुभारंभ, तकनीकी सत्र और सांस्कृतिक संध्या का समागम