24 News Update चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया गुरुवार को गवर्नर हाउस में अचानक फिसल गए, जिससे उन्हें हल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर जांच और देखरेख के लिए पीजीआईएमईआर (PGI), चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां सीनियर डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी में है। PGI सूत्रों के अनुसार, कटारिया गवर्नर हाउस परिसर में टहलते समय फिसल गए थे। हालांकि गवर्नर हाउस प्रशासन की ओर से इस घटना की कोई औपचारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। PGI के ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉ. विजय गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. रोहित मनोज ने गवर्नर का विस्तृत चेकअप किया। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गवर्नर की तबीयत स्थिर है और जल्द ही वे सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पंकज राय ने भी उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।जनता दरबार के एक दिन बाद हुई घटनागौरतलब है कि यह घटना बुधवार को आयोजित जनता दरबार के एक दिन बाद हुई। बुधवार को गवर्नर कटारिया ने जनता से सीधे संवाद के लिए गवर्नर हाउस में दूसरा जनता दरबार लगाया था। सुबह 10 से 12:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। इस दौरान कटारिया ने कहा था, “मैं इस कुर्सी पर लोगों की समस्याएं हल करने के लिए बैठा हूं। जनता दरबार का उद्देश्य यही है कि लोग सीधे संवाद कर सकें।” दरबार में उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिए थे।पहले भी बिगड़ी है तबीयतयह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल कटारिया की तबीयत अचानक बिगड़ी हो। पिछले एक वर्ष में दो बार और उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा:13 जून 2025 – शिमला: कटारिया अपनी पत्नी के साथ शिमला दौरे पर थे, जहां दोनों को सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें IGMC शिमला में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया और वे कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज हो गए।22 अगस्त 2024 – उदयपुर: उदयपुर के माछला मगरा स्थित आवास पर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। उन्हें तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां कार्डियोलॉजी आईसीयू में रातभर निगरानी में रखा गया। सभी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद वे अगले दिन घर लौट आए।राजनीतिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमिगुलाब चंद कटारिया राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। उन्हें 31 जुलाई 2024 को पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया था। कटारिया लंबे समय तक राजस्थान सरकार में मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और विधायक रह चुके हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुंबई लोकल ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पेसिफिक डेंटल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, टीचर्स पर गंभीर आरोप, सुसाइड नोट में कहा-“बहुत टॉर्चर किया इन्होंने“, “करियर की ऐसी-तैसी कर दी’’, इंडिया में जस्टिस है तो प्लीज भगवत को परमानेंट जेल में डाल दो…..