24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन में, वृत्ताधिकारी गिर्वा श्री सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा पुलिस थाना गोवर्धनविलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत चार अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की तथा 1000 लीटर देशी महुआ वॉश को नष्ट किया। पुलिस ने इस संबंध में थाना गोवर्धनविलास में प्रकरण संख्या 92/25, 93/25, 95/25, 96/25 धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को आवश्यक जांच के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में केसुलाल (पिताः दिताराम मीणा, उम्रः 20 वर्ष) निवासी फला कक्कर खरपीणा, थाना गोवर्धनविलास, पिन्टु कुमार कटारा (पिताः बंशीलाल, उम्रः 24 वर्ष) निवासी रमणी घाटी बारापाल, थाना गोवर्धनविलास, धर्मा (पिताः मंगलाजी मीणा, उम्रः 50 वर्ष) निवासी बारापाल गमाना फला, थाना गोवर्धनविलास पुनम चन्द कटारा (पिताः अम्बावा जी कटारा, उम्रः 46 वर्ष) निवासी पानवा फला, बारापाल, थाना गोवर्धनविलास।पुलिस टीम की मुस्तैदी से हुआ खुलासागोवर्धनविलास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण और तस्करी हो रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और चार अलग-अलग स्थानों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की। इसके अलावा, 1000 लीटर महुआ वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस टीम में दिलीप सिंह झाला (पु.नि., थानाधिकारी, गोवर्धनविलास), कालू लाल (सउनि) प्रदीप कुमार (सउनि) श्रवण कुमार (सउनि) मनोहर सिंह (सउनि) विरेन्द्र कुमार (हेडकानि 2273), अंकितराज सिंह (कानि 1719), विरेन्द्र सिंह (कानि 2841), दिनेश कुमार (कानि 2682) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मसाला फसलों की खेती एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस ने मंगलसूत्र लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार