24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री गोपाल चन्देल पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्री श्याम सिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा मय टीम द्वारा एनएच 27 हाईवे पर दौराने नाकाबन्दी एक मोटरसाइकिल नम्बर RJ-38-SE-6709 को रूकवाने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति नाकाबन्दी तोडकर भागने लगे। जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुये उक्त मोटरसाइकिल का पीछा कर दोनो व्यक्तियों को पकड़ा जाकर उनका नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम भोलिया पिता भीमा निवासी सहाडी, सामोली पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर व दुसरे ने अपना नाम हांजिया पिता रतन निवासी सामोली फला जोधिया पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर होना बताया। इसके बाद दोनो के बीच में रखे पीले रंग के कट्टे की तलाशी ली गई तो कट्टे के अन्दर 09.350 किलोग्राम अवैध गांजा होना पाया गया। उक्त अवैध गांजा एवं मोटरसाईकिल को जब्त कर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। जिसका अग्रिम अनुसंधान श्री किशोर सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सायरा द्वारा जारी है।गिरफ्तार अभियुक्तः- भोलिया पिता भीमा निवासी सहाडी, सामोली, माण्डवा जिला उदयपुर। हांजिया पिता रतन निवासी सामोली फला जोधिया, माण्डवा जिला उदयपुर।टीम प्रभारी व सदस्यः-1. श्री श्याम सिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा।2.श्री विनेश कुमार स.उ.नि.। (विशेष भूमिका) श्री योगेन्द्र कानि. 1080। श्री किशोर कानि. 3107। श्री शिवसिंह कानि. 831। (विशेष भूमिका) श्री नारायण सिंह कानि. 1745 | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डी.एस.टी. व पुलिस थाना नाई की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 किलोग्राम गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त आंगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र ने आंगनबाड़ी मनवाखेड़ा टीकाकरण में भाग लिया