24 News Update उदयपुर/जयपुर। राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। प्रदेश के 42 मेडिकल कॉलेजों की 5418 MBBS और 29 डेंटल कॉलेजों की 1342 BDS सीटों पर दाखिला NEET-UG पास छात्रों को मिलेगा। लेकिन इस बार उदयपुर के प्रमुख निजी संस्थान गीतांजलि मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इससे 250 MBBS सीटों पर एडमिशन नहीं हो सकेगा, जो जिले के सैकड़ों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका है।फर्जी फैकल्टी मामले में NMC ने हटायासूत्रों के मुताबिक, NMC को संदेह था कि गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में नियुक्त फैकल्टी नियमानुसार नहीं है। जांच में कई फेकल्टी मेम्बर्स के दस्तावेज अपूर्ण या संदिग्ध पाए गए। परिषद ने कॉलेज से फॉर्म-16, इनकम टैक्स दस्तावेज और स्टाफ की उपस्थिति से जुड़े रिकॉर्ड मांगे थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कॉलेज की 250 MBBS सीटों का रिन्युअल इस सत्र (2025-26) में रोक दिया गया। गौरतलब है कि पिछले शैक्षणिक सत्र 2024–25 में भी नियमों की अनदेखी के चलते 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। उसके बाद ही कॉलेज की सीटें शर्तों के साथ बहाल की गई थीं। लेकिन इस बार परिषद ने सीधे तौर पर प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया है।नियमानुसार 150 सीटों पर चाहिए 146 डॉक्टरNMC के नियमानुसार यदि किसी मेडिकल कॉलेज में 150 MBBS सीटें हैं, तो उसमें कम से कम 146 डॉक्टर्स की नियुक्ति अनिवार्य है। इनमें 19 प्रोफेसर, 40 एसोसिएट प्रोफेसर, 55 असिस्टेंट प्रोफेसर, 32 ट्यूटर/डेमोन्स्ट्रेटर और 58 सीनियर रेजिडेंट शामिल होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गीतांजलि कॉलेज इस मानक पर खरा नहीं उतरा।MBBS-BDS काउंसलिंग की मुख्य जानकारी:रजिस्ट्रेशन की अवधि: 28 जुलाई से 1 अगस्त तकपहले राउंड की सीट अलॉटमेंट: 10 अगस्तरिपोर्टिंग की अंतिम तारीख: 14 अगस्तMBBS सीटें: 5418 (42 मेडिकल कॉलेजों में)BDS सीटें: 1342 (29 डेंटल कॉलेजों में)1162 सामान्य कोटे180 मैनेजमेंट कोटे की सीटें इन कॉलेजों में सबसे अधिक सीटें:सरकारी कॉलेज: सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर – 208 सीटएस.एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर – 208 सीटएस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर – 208 सीटनिजी कॉलेज:निम्स, जयपुर – 212 सीटमहात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर – 212 सीटJNU इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर – 212 सीट Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जर्जर स्कूल भवनों को लेकर मावली में आपात बैठक, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, विद्यालयों की संरचनात्मक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दो दिन में मांगी रिपोर्ट वामेश्वर महादेव कावड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, तीन दिवसीय कार्यक्रम एक अगस्त से शुरू