24 News Update उदयपुर। उदयपुर के बडगांव थाना क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वाले एक गिरोह का रसद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर ग्राहकों को कम वजन के सिलेंडर थमाने के मामले में विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। रसद विभाग की प्रवर्तन निरीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा था डाकाप्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती कोमल सिंह सोलंकी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, विभाग को सूचना मिली थी कि बडगांव क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकाली जा रही है। अभियुक्त गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में रखकर उनमें से अवैध तरीके से गैस चोरी करते थे और बाद में कम वजन वाले सिलेंडर ग्राहकों को सप्लाई कर देते थे। इस कार्रवाई से गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। अरविन्द सिंह भदोरिया हॉकर, शिवम गैस एजेंसी (फतहपुरा, उदयपुर)। विरेन्द्र सिंह मैनेजर, श्याम एचपी गैस (हाथीपोल, उदयपुर)। नरपत सिंह चुण्डावत: ड्राइवर, पिकअप संख्या पर कार्रवाई की है।10 अप्रैल को हुई इस रिपोर्ट के बाद बडगांव पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जांच की कमान थानाधिकारी (पुनि) श्रीमती किताब देवी को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुलाब बाग पार्किंग में चाकू लहराकर डरा रहा था बदमाश, घेराबंदी कर दबोचा देलवाड़ा में 5-स्टार होटल के पीछे पहाड़ियों में लहलहा रहा था 10 करोड़ का गांजा, ANTF और NCB का संयुक्त स्ट्राइक