24 News Update उदयपुर। शिव शंकर गौशाला उदयपुर में एकादशी पर विशेष यज्ञ, प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि आर्य समाज हिरण मगरी के पुरोहित डॉ भूपेन्द्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देव यज्ञ और बलिवैश्य देव यज्ञ द्वारा प्राणी मात्र के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। यज्ञ से सुगन्धित तथा मेडिकेटेड वातावरण में अनुलोम- विलोम, भ्रामरी, उद्गीत प्राणायाम और वैदिक ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया। उन्होंने कहा कि गाय विश्व की माता है। गौ पालन, संवर्द्धन और संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। आजकल घरों में गौ पालन कम हो जाने के कारण यह आवश्यक है कि गौशालाओं को तन, मन,धन से सहयोग किया जाए। गौशाला सचिव शालिनी राजावत ने गौ शाला की नवीनतम गतिविधियों की जानकारी दी। योगाचार्य प्रीतम सिंह चुंडावत, देवेन्द्र कुमार आर्य, नरेश पूर्बिया, हिमांशु राजपुरोहित, सुनिल, मीत राजावत आदि द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। जयघोष और शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शिव शंकर गौ शाला में निशुल्क यज्ञ और ध्यान शिविर

Advertisements
