कैलाश गिरी गोस्वामी ने शिव शंकर गौशाला में गौ दान एवं आर्थिक सहयोग किया
उदयपुर। कामदा एकादशी पर्व पर शिव शंकर गौशाला, कलडवास उदयपुर में सेवार्थ योग आयुर्वेद एवं यज्ञ संस्थान ने निःशुल्क यज्ञ एवं ध्यान वैदिक पुरोहित डॉ भूपेंद्र शर्मा के सानिध्य में किया गया। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि यज्ञ में प्रभा कैलाश गिरी गोस्वामी, मधुबाला नरेश पूर्बिया, सरोज प्रदीप उपाध्याय, प्रगति प्रदीप चौहान ने यज्ञ में आहुतियां दी। प्रभा कैलाश गिरी गोस्वामी ने गौशाला में गोदान किया एवं गौ सेवकों को वस्त्र एवं अन्य सामग्री भेंट की। मधुबाला पूर्बिया, इंदुबाला पूर्बिया, मंजू चौधरी ने गायों को गुड़ एवं रोटियां खिला कर गौ सेवा की। प्रभा कैलाश गिरी गोस्वामी ने गायों के घास हेतु 5100 रुपए आर्थिक सहयोग किया। सभी महिलाओं ने भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में सचिव शालिनी राजावत,मीत,माही,चित्रा,अथर्व ,पर्व राजावत,ईशानी पूर्बिया उपस्थित थीं।
सेवार्थ योग आयुर्वेद एवं यज्ञ संस्थान ने निःशुल्क यज्ञ किया

Advertisements
