24 News Update डूंगरपुर, शादी करवाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो सदस्यों को डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी महिला – जो शादी कर युवक को छोड़कर फरार हो गई – अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।क्या है मामला?धंबोला थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि यह मामला 10 सितंबर 2024 को दर्ज हुआ था। सीमलवाड़ा निवासी ज्योत्सना सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भतीजे दीक्षित सोनी की शादी कराने के नाम पर संजय प्रजापत, उसके साढू आनंद जाधव, महिला काजल राठौड़ और आकाश सुरसे ने एक सुनियोजित साजिश रची।इन लोगों ने मनीषा उर्फ गौरी नामक युवती से दीक्षित की शादी करवाई और इसके एवज में चार लाख रुपये नकद ले लिए। कुछ दिन बाद मनीषा, दीक्षित को गुजरात के गांधीनगर फिल्म दिखाने के बहाने ले गई और वहां से मौका देखकर फरार हो गई।जांच और गिरफ्तारियाँपुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की। प्रारंभिक जांच में मुख्य साजिशकर्ता संजय प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं उसके अन्य दो साथी आनंदराव जाधव और आकाश सुरसे लगातार फरार चल रहे थे। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके। मुख्य आरोपी मनीषा उर्फ गौरी की तलाश अब भी जारी है। पुलिस को आशंका है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो विभिन्न राज्यों में युवकों को शादी के जाल में फंसाकर ठगी करता है।लुटेरी दुल्हनों का नेटवर्क?पुलिस इस मामले को अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह से जोड़कर भी देख रही है, क्योंकि ऐसी घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में सामने आती रही हैं, जहां शादी का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी जाती है और फिर महिला फरार हो जाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भागवान का नाम सुमिरण करने से शुद्ध बुद्धि आती है-संत तिलकराम महाराज कार में बगल में बैठी थी प्रेमिका, कपड़ों में छिपा रखी थी 75 लाख की ब्राउन शूगर