Site icon 24 News Update

पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक सड़क हादसे में गंभीर घायल, उदयपुर रेफर

Advertisements

24 News update राजसमंद। उदयपुर संभाग के कांकरोली शहर में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में राजसमंद के पूर्व विधायक एवं भाजपा शहर प्रभारी बंशीलाल खटीक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जेके सर्किल के पास करीब 1 बजे हुआ, जब खटीक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे। सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

भिड़ंत में खटीक को सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत उदयपुर रेफर किया गया, जहां अनंता अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा शहर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से खटीक की हालत की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Exit mobile version