24 न्यूज अपडेट, राजसमंद। राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां कॉलेज स्टूडेंट्स से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में 12 छात्र घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में लगभग 25 छात्र सवार थे।
घटना रेलमगरा के चापा खेड़ी क्षेत्र के पास हुई, जब आरएनटी कॉलेज कपासन की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत रेलमगरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 गंभीर घायलों को राजसमंद रेफर कर दिया गया।
रेलमगरा थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक जांच में बस के अचानक संतुलन खोने की बात सामने आई है। इस हादसे से छात्रों और अभिभावकों में भय का माहौल है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राजसमंद में कॉलेज स्टूडेंट्स से भरी बस पलटी, 12 घायल, 4 की हालत गंभीर

Advertisements
