24 News Update पटियाला। पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोली चलाने से पहले अमर सिंह चहल ने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इस सुसाइड नोट में करीब 8.10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का उल्लेख किया गया है। चहल ने लिखा है कि वह इस आर्थिक संकट के चलते गहरे मानसिक तनाव में थे।ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का जिक्रसुसाइड नोट में चहल ने बताया कि वे हाल ही में ‘IPS ग्रुप’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया, जिसके चलते उन्होंने धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश कर दी। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह पूरा मामला ठगी का था।रिश्तेदारों से लिया था कर्जचहल ने लिखा कि ठगी गई रकम में से लगभग 7.5 करोड़ रुपए उन्होंने अपने रिश्तेदारों और करीबी परिचितों से उधार लिए थे। कर्ज चुकाने में असमर्थता और भरोसा करने वालों के प्रति अपराधबोध ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया।सुसाइड नोट में चहल ने अपने परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव से पूरे मामले की जांच SIT या CBI से कराने का अनुरोध किया है।पुलिस मौके पर पहुंचीपटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गई थीं। मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट की सामग्री की भी पुष्टि की जा रही है। गौरतलब है कि अमर सिंह चहल 2015 के बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी रह चुके हैं। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की SIT ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं के नाम शामिल किए गए थे। पूर्व IG अमर सिंह चहल रिटायरमेंट के बाद पटियाला में ही रह रहे थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नौ वर्षीय बाल लेखिका श्रीयदिता सिंह बैस की पुस्तक “माया एंड द स्वान प्रिंसेस” का आर्मी वॉर कॉलेज, महू में विधिवत विमोचन ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, चीन से जापान तक महसूस हुए झटके