24 News Update उदयपुर. उदयपुर में शनिवार को अवैध कब्जा हटाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान वनकर्मी प्रभुलाल मीणा कार में थे। गोली कार के बोनट को छूती हुई निकल गई। घटना फुलवारी की नाल वन क्षेत्र के अंबासा एरिया में हुई। वनकर्मी प्रभूलाल मीणा हमलावरों से खुद को बचाते हुए मौके से निकले। इसके बाद अपने विभाग के अफसर और पानरवा थाना पुलिस को सूचना दी। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पानरवा थानाधिकारी भागीरथ बुंदेला ने बताया- वन विभाग अधिकारियों ने भी मुझे कॉल कर घटना की जानकारी दी है। मामला दर्ज करके सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।6 दिन पहले धमकाने पर 19 जनों को किया था गिरफ्तारथानाधिकारी ने बताया- 6 दिन पहले इसी वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम वन क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। तब कब्जाधारी लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को धमकाया था। इस पर 17 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया था। थानाधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ आरोपियों के नाम वन विभाग ने रिपोर्ट में दिए। कुछ को उन्होंने तलाशते हुए कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब फायरिंग मामले में वन विभाग से रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।लंबे समय से कब्जा, विभाग नहीं हटावा पा रहाबताया जा रहा है कि वन विभाग की जमीन पर कई आदिवासी परिवारों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। यहां पहाड़ी और जंगल एरिया है। वन विभाग कई बार कब्जा हटाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन कब्जा हटा नहीं सका। उधर, कब्जा कब्जा करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हो रहे है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधि महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, अंतर-महाविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चैंपियन बनी टीम मशरूम की खेती पर आदिवासी कृषक महिलाओं का संस्थागत प्रशिक्षण सम्पन्न