24 news Update उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु 16 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 96 लाख 99 हजार रूपए की भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। प्रदेश में 2 लाख 98 हजार लीटर वॉश नष्ट करते हुए 986 अभियोग दर्ज कर 321 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी आयुक्त श्री नकाते के अनुसार प्रदेश में दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रारंभ किए गए विशेष निरोधात्मक अभियान में 5 नवम्बर 2025 तक आबकारी निरोधक दलों ने अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई है। प्रदेश में 2 लाख 98 हजार 524 लीटर वॉश नष्ट किया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 13459 बोतल जब्त की गई जिसकी लागत 96 लाख 99 हजार 259 रूपए है। बीयर की 5442 बोतल, देशी मदिरा की 3760 बोतल, हथकड़ शराब की 6199 बोतल जब्त करते हुए 26 लीटर स्प्रिट भी सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 5 नवम्बर 2025 तक अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 986 अभियोग दर्ज करते हुए 321 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 28 दुपहिया वाहन, 4 हल्के चार पहिया वाहन, 3 भारी चार पहिया वाहन सहित 35 वाहनों को सीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान 16 नवम्बर तक जारी है इससे अवैध मदिरा पर रोक में प्रभावी सफलता मिल रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading