24 News Update जोधपुर. जोधपुर में सीआईडी की विस्फोटक पदार्थ खोजी कुतिया जूली को मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन डॉग कैनल में हुए अंतिम संस्कार से पहले जूली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीआईजी सीआईडी जोन जोधपुर डॉ. अजय सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सीआईडी इंस्पेक्टर नरेंद्र पालीवाल के अनुसार, जूली ने अपनी सेवा के दौरान 1000 से अधिक वीआईपी विजिट में सुरक्षा टीम का हिस्सा रही। इसके अलावा मुनाबाव से चलने वाली थार एक्सप्रेस की सर्च टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
1 जनवरी 2016 को जन्मी जूली, 11 अक्टूबर 2016 से जोधपुर सीआईडी में विस्फोटक पदार्थ खोजी डॉग के रूप में तैनात थी। पिछले एक माह से गंभीर रूप से बीमार चल रही जूली का 19 मई को शाम 6 बजे निधन हो गया। उसकी मृत्यु से पूरा पुलिस विभाग शोकाकुल है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.