24 News News Update खेरवाड़ा। राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर छात्राओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ते हुए प्राचार्य का घेराव किया और समस्त स्टाफ को महाविद्यालय भवन में बंद कर दिया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने “पास किया तो प्रवेश दो”, “डेपुटेशन निरस्त करो”, जैसे नारे लगाते हुए दो घंटे तक कॉलेज परिसर को घेरे रखा। उनका कहना था कि विज्ञान संकाय में एक अतिरिक्त वर्ग खोला जाए ताकि सभी योग्य छात्राओं को प्रवेश मिल सके। छात्राओं ने जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री, उदयपुर सांसद और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, गणित, गृह विज्ञान एवं संगीत जैसे विषयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।इसके साथ ही छात्राओं ने महाविद्यालय में हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान और वनस्पति शास्त्र के तीन प्रोफेसरों के डेपुटेशन को तत्काल निरस्त करने की भी मांग की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विजयमगरी गांव में CBN की बड़ी कार्रवाई: 14 किलो अफीम, 204 किलो डोडा चूरा और 24 लाख रुपये नकद बरामद सरेरा पंचायत के बम्बाला प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर, बच्चों की जान जोखिम में