Site icon 24 News Update

कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में रिक्त पदों को लेकर छात्राओं का उग्र प्रदर्शन, प्राचार्य का घेराव और स्टाफ को किया बंद

Advertisements

24 News News Update खेरवाड़ा। राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर छात्राओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ते हुए प्राचार्य का घेराव किया और समस्त स्टाफ को महाविद्यालय भवन में बंद कर दिया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने “पास किया तो प्रवेश दो”, “डेपुटेशन निरस्त करो”, जैसे नारे लगाते हुए दो घंटे तक कॉलेज परिसर को घेरे रखा। उनका कहना था कि विज्ञान संकाय में एक अतिरिक्त वर्ग खोला जाए ताकि सभी योग्य छात्राओं को प्रवेश मिल सके। छात्राओं ने जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री, उदयपुर सांसद और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, गणित, गृह विज्ञान एवं संगीत जैसे विषयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।
इसके साथ ही छात्राओं ने महाविद्यालय में हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान और वनस्पति शास्त्र के तीन प्रोफेसरों के डेपुटेशन को तत्काल निरस्त करने की भी मांग की।

Exit mobile version