24 न्यज अपडेट, फतहनगर। जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया और प्रतियोगिता में उपविजेता रही। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग की टीम ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। दोनों टीमों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अजय जैन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय की दोनों टीमों की सफलता में कोच गौरी शंकर कुमावत के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने विजेता छात्र-छात्राओं तथा कोच को शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहनगर में रविवार को 9 घंटे बिजली रहेगी बंद हिमांशी जाट ने एथलेटिक्स में दिखाया दम, दो स्वर्ण पदकों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन