24 News Update उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जयपुर में नकली होलोग्राम लेबल लगी हरियाणा निर्मित शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं उदयपुर में बिना लाइसेंस नववर्ष पार्टी में शराब पर कार्रवाई कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
जयपुर में बुधवार रात अहिंसा सर्कल स्थित फॉचून हाईट्स के रिट्रीट रेस्टोरेंट बार पर आबकारी निरोधक दल ने दबिश दी। यहां से नकली होलोग्राम लेबल लगी हरियाणा निर्मित शराब की 10 पेटियां व बोतलें बरामद की गईं। मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में उपायुक्त ज्ञानप्रकाश मीणा, सहायक आबकारी अधिकारी शिवकुमार चौधरी व पीओ नरेंद्र सिंह मय जाब्ता शामिल रहे। उदयपुर में जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया व उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक गोगुंदा शंभू सिंह राठौड़ ने पिछोला झील किनारे गणगौर घाट स्थित शालोम बैकपैकर्स कैफे के रूफटॉप पर दबिश दी। यहां बिना लाइसेंस नववर्ष पार्टी में 9 कार्टन बीयर व शराब बरामद कर अभियुक्त आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में होमगार्ड जमनाशंकर व लोकेश गवारिया का सहयोग रहा।
जयपुर में नकली होलोग्राम शराब सीज, 4 गिरफ्तार; उदयपुर में बिना लाइसेंस पार्टी पर एक पकड़ा

Advertisements
