24 News Update शाहपुरा शहर के सरदार नगर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरदार नगर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय पहल की गई। आयुर्वेद विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार नगर परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि इस शिविर में कुल 126 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया गया।उन्होंने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा, योग प्रशिक्षक कुलदीप सिंह राठौड़ एवं ममता जाट का विशेष सहयोग रहा। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका अंशु वर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक स्तर पर ही नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान करना रहा। इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिलती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जहाज़पुर में खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई: 3 दुकानों से लिए सैंपल, किराना बाजार में मचा हड़कंप स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के गुर सिखाए, 450 छात्रों ने लिया लाभ