24 News Update अजमेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को अजीबोगरीब वाकया सामने आया। एक युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर नकली किन्नर बन गया और राहगीरों से वसूली करने लगा। तभी असली किन्नर वहां पहुंचे और उसकी पोल खोल दी। देखते ही देखते मौके पर हंगामा हो गया और नकली किन्नर की पिटाई भी कर दी गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस तुरंत बजरंगगढ़ पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान मकराना निवासी किशन उर्फ सानिया के रूप में हुई है।असली किन्नरों की नाराज़गीहवेली में रहने वाले किन्नरों ने थाने में शिकायत दी कि आरोपी नकली किन्नर बनकर वसूली करता है। इससे न केवल लोगों को गुमराह किया जा रहा था, बल्कि समाज में किन्नरों की बदनामी भी हो रही है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किन्नरों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दंत चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान: भरतपुर की डॉ.प्रांजल सिंह को ग्वालियर में विशेष सम्मान, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने नवाजा दंत चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान: भरतपुर की डॉ.प्रांजल सिंह को ग्वालियर में विशेष सम्मान, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने नवाजा