24 News Update पाली। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा रानी एवं जवाईबॉध रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न रेलसेवाओं को प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है, जो आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में सीधी सुविधा मिलेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए यह ठहराव दिया गया है। रानी स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहरावगाड़ी संख्या 16533, जोधपुर–बेंगलुरु रेलसेवादिनांक 14 जनवरी 2026 सेरानी स्टेशन पर 08:42 बजे आगमन, 08:44 बजे प्रस्थान गाड़ी संख्या 16534, बेंगलुरु–जोधपुर रेलसेवादिनांक 13 जनवरी 2026 सेरानी स्टेशन पर 10:54 बजे आगमन, 10:56 बजे प्रस्थान जवाईबॉध स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहरावगाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल–दौलतपुर चौक रेलसेवादिनांक 14 जनवरी 2026 सेजवाईबॉध स्टेशन पर 14:23 बजे आगमन, 14:25 बजे प्रस्थान गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक–गांधीनगर कैपिटल रेलसेवादिनांक 15 जनवरी 2026 सेजवाईबॉध स्टेशन पर 10:05 बजे आगमन, 10:07 बजे प्रस्थान यात्रियों में खुशी, क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदाइन ठहरावों से रानी और जवाईबॉध क्षेत्र के यात्रियों को जोधपुर, बेंगलुरु, गांधीनगर और दौलतपुर चौक जैसे महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। स्थानीय यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद में दिनदहाड़े तलवारों से युवक की नृशंस हत्या, दोस्त और उसके पिता पर भी हमला राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में नशा मुक्ति रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम