24 News Update अजमेर। राजस्थान सरकार ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 तहसीलदारों और 42 नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण कर दिया। राजस्व मंडल अजमेर की ओर से जारी इस आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को वर्तमान पद से कार्यमुक्त करते हुए तुरंत प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग से लागू प्रतिबंध के बावजूद सरकार से विशेष स्वीकृति लेकर यह आदेश जारी किए गए हैं।

तहसीलदारों की सूची
जारी आदेश के अनुसार जिन 38 तहसीलदारों का तबादला हुआ है, उनमें—
मानुस्ताप सिंह (नाथद्वारा, राजसमन्द से कठूमर, अलवर), मदन सिंह (कठूमर से निर्वाचन तहसीलदार, डीग), गजानन्द मीणा (सम, जैसलमेर से दौसा), कालूराम मेघवाल (आरएसएम, डीसी उदयपुर से रामगढ़, जैसलमेर), गुणेशाराम (भू-अभिलेख जोधपुर से फलसूंड, जैसलमेर), इन्द्र कुमार विजय (नगरकोर्ट, टोंक से भू-अवाप्ति अधिकारी, पीडब्ल्यूडी फोटा), महेन्द्र सिंह (उपनिवेशन रामगढ़ द्वितीय, जैसलमेर से रामगढ़, जैसलमेर), महेन्द्र सिंह रानू (नवलगढ़, झुंझुनूं से बीकानेर विकास प्राधिकरण), महेश ओला (गंगानगर से रींगस, सीकर), विवेक कटारिया (रींगस से मुण्डावर, खैरथल-तिजारा), लोकेश (मुण्डावर से पटवार प्रशिक्षण शाला, अलवर), नरेन्द्र भाटिया (किशनगढ़बास, अलवर से कोटपूतली-बहरोड़), नेहा चौधरी (जयपुर विकास प्राधिकरण से सहसीलदार जालसु, जयपुर), एमा राम (फौहगढ़, जैसलमेर से फलौदी), राहुत (जयपुर विकास प्राधिकरण से रिक्त पद), रामचन्द्र सिद्ध (सिणधरी, बाड़मेर से सहायक भू-प्रबंध अधिकारी, बीकानेर), अर्जुन सिंह (झल्लारा, सलूम्बर से सिमरी, बालोतरा), शिल्पा चौधरी (मसूदा, अजमेर से जयपुर विकास प्राधिकरण), सुमन मोरडिया (राजस्व आसूचना निदेशालय, जयपुर से विद्युत वितरण निगम, जयपुर), ज्ञानचंद शर्मा (आरआरटीआई, अजमेर से निर्वाचन खैरथल-तिजारा), ललित किशोर नागर (झालरापाटन, झालावाड़ से कोटा विकास प्राधिकरण), राजकुमारी (भू-अभिलेख नागौर से खाजूवाला, बीकानेर), मनीषा शर्मा (राजस्व आसूचना निदेशालय, जयपुर से राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर), दिनेश बंसा (सहायक भू-प्रबंध अधिकारी, भरतपुर से शेरगढ़, जोधपुर), भूपेन्द्र पांचाल (आबूपुरा, बांसवाड़ा से अकलेरा, झालावाड़), रतन लाल जैन (अकलेरा, झालावाड़ से आबूपुरा, बांसवाड़ा), मंगला राम मीणा (सामजा, डूंगरपुर से भू-अभिलेख सिरोही), सत्यनारायण शर्मा (अटरू, बारां से लालसोट, दौसा), अजीतपाल सिंह यादव (जोधपुर विकास प्राधिकरण से निर्वाचन भरतपुर), अमितेश कुमार मीणा (लालसोट, दौसा से निर्वाचन सीकर), रवि प्रकाश गुप्ता (राजस्व मंडल अजमेर से रामगढ़ पचवारा, दौसा), श्याम सिंह चारण (भू-अभिलेख डूंगरपुर से गिरवा, उदयपुर), भूपेन्द्र सिंह (नयागांव, उदयपुर से संभागीय आयुक्त कार्यालय उदयपुर) सहित कुल 38 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।



नायब तहसीलदारों का तबादला भी
इसी आदेश के तहत 42 नायब तहसीलदारों को भी विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें भरतपुर, जयपुर, बाड़मेर, अलवर, सीकर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों के अधिकारी शामिल हैं। उनकी नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से होगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह फेरबदल राज्यहित और प्रशासनिक कारणों से किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करें, अन्यथा इसे सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading