Site icon 24 News Update

सलूंबर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Advertisements

24 News Update सलूंबर। उदयपुर जिले की खेरवाड़ा आबकारी टीम ने सलूंबर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। आबकारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने खरबर के पास हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध रूप से आते एक 12 चक्का अशोक लीलैंड बंद कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में कंटेनर से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 225 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था। आबकारी टीम ने मौके पर ही कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version