24 News Update उदयपुर, 11 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सोमवार को उदयपुर में मदिरा उत्पादन इकाइयों एवं वितरण व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बॉटलिंग प्लांट्स, गोदामों एवं रिडक्शन यूनिट की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और वितरण प्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आबकारी आयुक्त ने सबसे पहले मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड मदिरालय (रिडक्शन सेंटर) का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रोडक्शन यूनिट, कार्यालय और वितरण व्यवस्था की जानकारी डिपो मैनेजर से ली। उन्होंने सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना, स्वच्छता बनाए रखने, रिकॉर्ड के उचित संधारण तथा गोदाम से वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद श्री मेहता ने मेसर्स ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड प्रतापनगर इंडस्ट्रियल एरिया, राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड थोक गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर, आरएसबीसीएल थोक गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर, महामाया लिकर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कलड़वास एवं सोलकिट डिस्टीलरी एंड ब्रेवरिज प्राइवेट लिमिटेड का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदामों में अंग्रेजी शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम स्टिकर को विभागीय सिटीजन ऐप के माध्यम से स्कैन कर बैच नंबर, एमआरपी एवं अन्य जानकारियों की भी जांच की। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया, मुकेश देवपुरा, आबकारी निरीक्षक मुरलीधर सौदा, नरेश सुहैल एवं शकुन्तला जैन भी मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading