24 News Update जगदलपुर. नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। 20 के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू मौजूद है। इसी आधार पर फोर्स को रवाना किया गया था। अबूझमाड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी एनकाउंटर की जानकारी दी है। उनके मुताबिक फायरिंग में 1 जवान घायल हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 7 दिन पहले 31 नक्सली मारे पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। हिड़मा इकलौता जो टॉप-2 टीम में नक्सल सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में करीब 40 सालों में हिड़मा ही इकलौता ऐसा नक्सली है जिसे संगठन के टॉप-2 टीम (सेंट्रल कमेटी) में जगह मिली है। वो भी तब जब नक्सल संगठन में अंदरूनी कलह चली और नक्सलियों को सिर्फ ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की बात उठने लगी। वहीं DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) के पद से देवा बारसे का प्रमोशन कर उसे DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) कैडर में शामिल कर कमांडर बनाया गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली देसी कट्टा के अलावा अब स्नाइपर गन भी बनाने लगे हैं। करीब 20 से 25 हजार रुपए खर्च कर 1 स्नाइपर गन तैयार कर रहे हैं। इस गन से करीब 400 से 500 मीटर दूर तक निशाना लगाया जा सकता है। सालभर पहले टेकलगुडेम में इसी गन से नक्सलियों ने जवानों पर फायर किया था। मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सनसनीखेज अपहरण का खुलासा: 600 किमी पीछा कर 18 घंटे में व्यापारी की सकुशल रिहाई, 5 आरोपी गिरफ्तार देखकर ही खरीदें सिंदूर: आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है सावधानी, मिलावटी सिंदूर से बढ़ रहा है स्वास्थ्य का खतरा, विशेषज्ञों का अलर्ट