24 News Update गुजरात.के सूरत निवासी व्यापारी मुकेश कुमार जोशी का 15 मई को सायरा थाना क्षेत्र से अपहरण हुआ था। उनकी पत्नी दीपा जोशी के अनुसार, उनकी ननद पुष्पा बाई ने मुकेश को डॉक्टर के बहाने बुलाया, जिसके बाद पदराडा चौराहे पर एक काली गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सायरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, गिर्वा डीवाईएसपी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। राज्यभर में नाकाबंदी की गई। पुलिस टीमों ने 600 किलोमीटर तक पीछा कर बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के देवड़ा टोल नाके पर अपह््रत मुकेश को सकुशल मुक्त करा लिया और पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में 18 घंटे लगे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार (सिरोही), कुलदीप सिंह (जोधपुर), दुर्गेश सिंह (जोधपुर), अमित गेहलोत (जालौर) और सुरपाल सिंह (पाली) के रूप में हुई है। इनमें से कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, यशवंत सिंह झाला और कांस्टेबल ओमप्रकाश विश्नोई, विजेंद्र, निबाराम विश्नोई, धर्मेन्द्र कुमार और वाहन चालक जितेन्द्र कुमार शामिल थे, की ग्रामीणों ने मेवाड़ी पगड़ी और फूलमालाओं से स्वागत कर सराहना की। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने भी टीम को बधाई दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पलटूराम के बोल बच्चन : फिर बयान से पलटे पॉलिटिकल बिजनैसमैन प्रेसिडेंट ट्रम्प अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों का एनकाउंटर, 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू ढेर, 20 शव और हथियार बरामद