24 News Update कुराबड़। कुराबड़ थाना क्षेत्र के बोरी गांव में अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को डरा-धमकाकर जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 26 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है। बोरी निवासी 70 वर्षीय अमरचंद जैन अपनी पत्नी कजोडी बाई के साथ घर पर थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और दोनों को डराकर-धमकाकर जेवरात लेकर फरार हो गया।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट रात 10:49 बजे दर्ज की गई। बदमाश दंपती से करीब एक तोले की सोने की चेन और पांच से सात ग्राम की डोडी लेकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की पहचान के लिए फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक ईश्वरलाल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोवर्धन सागर में बोटिंग का काउंटडाउन शुरू: 15 दिन में खुलेगा नया वाटर एंटरटेनमेंट हब, पहले चरण में 10 बोट उतरेंगी साइबर फ्रॉड की रकम खाते में लेने वाला आरोपी गिरफ्तार