कविता पारख 24newsupdate निंबाहेड़ा। उपखंड की ग्राम पंचायत बरड़ा के गांव बोरखेड़ी के निकट रविवार दिन में लगभग 2 बजे गादोला निवासी अनीस पिता सलीम व राकेश पिता बापुलाल गायरी के खेतों में आग लगने से दस बारह बीघा क्षेत्र में गेहूं जलकर राख हो गए। गेहूं जलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए जिन्होंने स्वयं तथा ट्रैक्टरों व पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया।ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना प्रशासन को दी जिससे निंबाहेड़ा नगर परिषद व एक औद्योगिक घराने का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा तथा आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो कई बीघा खेतों के गेहूं जलकर राख हो जाते हैं। खेतों में लगी आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर दूर से दिखाई दे रही थी। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बूथ पर काम करने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे राजसिंह झालापार्टी कार्यकर्ता हो जाएं एक जुट तो मिलेगी सफलता भेरूलाल चौधरी ईसर-पार्वती की हुई पूजा, निकाली सवारी, हुआ गीतों व नृत्यों का आयोजन