कविता पारख
24newsupdate निंबाहेड़ा। उपखंड की ग्राम पंचायत बरड़ा के गांव बोरखेड़ी के निकट रविवार दिन में लगभग 2 बजे गादोला निवासी अनीस पिता सलीम व राकेश पिता बापुलाल गायरी के खेतों में आग लगने से दस बारह बीघा क्षेत्र में गेहूं जलकर राख हो गए। गेहूं जलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए जिन्होंने स्वयं तथा ट्रैक्टरों व पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना प्रशासन को दी जिससे निंबाहेड़ा नगर परिषद व एक औद्योगिक घराने का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा तथा आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो कई बीघा खेतों के गेहूं जलकर राख हो जाते हैं। खेतों में लगी आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर दूर से दिखाई दे रही थी। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

