Advertisements
गोगुंदा के पड़ावली कला की कथोडी बस्ती में भीषण आग लग गई हैं। आग से पांच मकान जलकर राख हो गए हैं। आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि आग लगने के वक्त पांचो परिवार के लोग घर से थे बाहर थे। आसपास रहने वाले लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से सभी घरों में रखा सामान जल कर राख हो गया। आग की सूचना पर सरपंच सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, पीड़ित परिवारों ने पटवारी व सचिव को सूचना दी।

