24 News Update उदयपुर, 3 सितंबर। सूरजपोल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 2 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए जफर खान उर्फ जाफर खान उर्फ लाला (43) पुत्र अजीजुल्ला खान निवासी मस्जिद के पास, साकरिया, थाना रठाजना, जिला प्रतापगढ़ को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सूरजपोल थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 363/2024 में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22 एवं 8/29 के तहत कार्रवाई चल रही थी। आरोपी पर एमडीएमए की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में दो साल से फरार रहने पर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी से मादक पदार्थ एमडीएमए की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। 9 सितंबर 2024 को सूरजपोल थाना पुलिस ने किशनपोल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खांजपीर, उदयपुर निवासी अशफाक हुसैन को अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच में सामने आया कि अशफाक हुसैन ने बरामद एमडीएमए साकरिया, प्रतापगढ़ निवासी जफर खान से खरीदा था और इसे उदयपुर के महावतवाड़ी निवासी मोहम्मद सोहेल उर्फ सोनू को बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने मामले में मोहम्मद सोहेल उर्फ सोनू को 18 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जफर खान पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो प्रकरण पहले भी दर्ज होना सामने आया है। कार्रवाई में इनकी रही भूमिकाकार्रवाई करने वाली टीम में सूरजपोल थानाधिकारी सूर्यभान सिंह, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, सहायक उप निरीक्षक शरीफ खान, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह तथा कांस्टेबल करण सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रताप गौरव केन्द्र में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पांच साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा