24 News Update उदयपुर. ऑनलाइन कल्चरल मैनेजमेंट फोरम कोलकाता द्वारा नवंबर में आयोजित तृतीय ऑनलाइन कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के डॉ विमल शर्मा को सीनियर बी (65-70 वर्ष) केटेगरी में तृतीय स्थान मिला हैं | पुरस्कार के रूप में डॉ शर्मा को प्रमाण पत्र, नामांकित ट्रॉफी व मैडल डाक द्वारा भेजा गया |उल्लेखनीय यह हैं की ऑनलाइन कल्चरल फोरम गायकी को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित प्रतियोगिता आयोजित कर विभिन्न वर्गों से प्राप्त प्रविष्टियों की यांत्रिक जाँच करती है तथा वौइस् क्वालिटी के आधार पर विजेता घोषित करती हैं | सभी विजेताओं के ट्रैक फोरम की ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये जाते हैं ताकि अन्य भी प्रेरणा लें सकें | डॉ शर्मा कराओके गायकी में सक्रिय हो सुरों की मंडली में उपाध्यक्ष हैं | संस्थापक मुकेश माधवानी ने डॉ शर्मा को बधाई देते हुए सुर साधना में नये आयाम छूने की शुभकामनायें प्रेषित की हैं | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घर घर में विज्ञान और घर घर में नवाचार कार्यकम की शुरुआत एम.डी.एस. स्कूल के हिमांशु जनवा का राजस्थान अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए चयन