– सपना चित्तौड़ा को मुख्य संयोजिका मनोनीत किया
– श्री देहात दिगम्बर जैन चित्तौड़ा महिला मंडल उदयपुर का गठन
– 50 साल के इतिहास में पहली बार महिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

24 News Update उदयपुर। श्री देहात दिगम्बर जैन चित्तौड़ा महिला मंडल उदयपुर कार्यकारिणी का गठन पहाड़ा स्थित देहात भवन में मंगलवार को आर्यिका नमनश्री माताजी एवं विनय प्रभा माताजी के सानिध्य में देहात दिगम्बर जैन चित्तौड़ा समाज के 50 साल के इतिहास में पहली बार महिला कार्यकारिणी का गठन हुआ।  
समाज के प्रवक्ता संजय गुडलिया ने बताया कि समाज अध्यक्ष राजेश परतियोत के नेतृत्व में पहली बार महिला कार्यकारिणी गठन किया गया जिसमें सपना चित्तौड़ा मुख्य संयोजिका, डॉ. प्रियंका रणावत अध्यक्ष, प्रिया चिबोडिय़ा महामंत्री, शिल्पा सकावत उपाध्यक्ष, बिना विदाला, संगीता सियावत, सोनल गुडलिया, लीला गोटी उपाध्यक्ष, शालिनी चिबोडिय़ा, सोनू गरडिया, ज्योति कचलावत, पदमा अदवासिया, प्रतिभा परतियोत, इन्द्रा चिबोडिय़ा मंत्री, जयश्री सेमालिया, भावना रूपजियोत, अंशु गुडलिया, पिंकी चिबोडिय़ा, मोनिका चिबोडिय़ा सह मंत्री, अनिता पद्मावत, आरती अदवासिया कोषाध्यक्ष, सुरभि चिबोडिय़ा, प्रियंका गोटी सह कोषाध्यक्ष, शिल्पा सकरावत, सोनू गुडलिया, सुषमा जावरिया, चीनू सगडावत, पुष्पा चिबोडिय़ा को सांस्कृतिक मंत्री, रंजना झगड़ावत को धार्मिक यात्रा प्रभारी, रचना गोटी, रेखा रूपजियोत को भ्रमण प्रभारी, मुन्ना अदवासिया, रेणु गुडलिया को कार्यालय प्रभारी, भूमि सकरावत को मीडिया प्रभारी, अंजु चिबोडिय़ा, कल्पना गोटी, अंजु हीरावत, सरला अदवासिया, आयुषी गंगारामजियोत, हेमा नवाणिया, प्रियंका गुडिया को संगठन मंत्री, लीला चिबोडिय़ा, अनिता गरडिया, चन्दा रूपजियोत, बसंती सलुम्बरिया, शांता सकरावत को मुनि सेवा संघ सेवा प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजजनों के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत समाज अध्यक्ष राजेश परतियोत ने किया। आभार नवयुवक मण्डल के महामंत्री विजय गुडलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष सुशील नवाणिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश परतियोत, महामंत्री भंवर सियावत, समाज सेठ धनराज सकावत, अनिल सकरावत, शांतिलाल गरडिया, कोषाध्यक्ष वरदीचंद सेमालिया, रमेश चिबोडय़ा, मांगीलाल सलूम्बरिया, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष सुुशील नवाणिया, महामंत्री विजय गुडलिया, अशोक अदवासिया, अर्जुन गंगारामजियोत, रोशन हीरावत आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। 


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading