कलश यात्रा के साथ होगा सेक्टर 11 मंगल प्रवेश24 news Update उदयपुर। शहर के सर्वऋतु विलास में चातुर्मासरत राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज के दर्शन हेतु शनिवार को मेवाड़ राजघराने के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पहुंचे एवं आचार्यश्री से आशीर्वाद लिया । मेवाड़ ने उदयपुर पधार कर चातुर्मास करने पर आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर मेवाड़ के शौर्य पराक्रम और इतिहास पर चर्चा हुई । अध्यक्ष विनोद फांदोत ने बताया कि मेवाड़ ने आचार्यश्री को सिटी पैलेस पधारने का निमंत्रण भी दिया । राष्ट्रसंत पुलक सागर का सेक्टर 11 में मंगल प्रवेश कलश यात्रा के साथ होगा । कलश यात्रा सुबह 7.30 बजे सर्वऋतु विलास जैन मंदिर से निकलकर सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी, इसके बाद आचार्य श्री प्रात: 9 बजे चातुर्मास के मुख्य कलश पुण्यार्जक विनोद गेंदालाल फांदोत के निवास स्थान पर कलश की स्थापना करेंगे और वही दो दिवसीय प्रवास करेंगे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी का उदयपुर में हुआ स्वागत-अभिनंदन पायल कुमारी लौहार को मिली पीएचडी की उपाधि