24 News Update उदयपुर. इंडियन सोसायटी ऑफ ट्रैनिंग एवं डवलपमेंट (ISTD) द्वारा विज्ञान समिति स्थित अर्हम एकेडमी में आज एक करिअर वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता के मुख्यअतिथि आईऐसटीडी के अध्यक्ष विद्या विनोद नंदावत एवं विशिष्ट अतिथि आईऐसटीडी के सचिव डॉ. कमल सिंह राठौड़ रहे। इस वार्ता के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अशोक जैतावत थे।डॉ. अशोक जैतावत ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर ऑप्शन के बारे में विस्तार से बताया। उनमें से 10 केरियर ऑप्शन को विद्याथियों द्वारा चुनने को कहा गया। अंत में 3 केरियर ऑप्शन में से किसी 1 ऑप्शन को अपनी इच्छानुसार चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस तरह कैरियर की दिशा में उलझन को स्पष्ट किया गया। विद्या विनोद नंदावत ने आईऐसटीडी की गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया और डॉ. कमल सिंह राठौड़ द्वारा आईऐसटीडी की अन्य गतिविधियों तथा कौशल विकास की उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। अर्हम एकेडमी के फाउंडर इंजी. राजेन्द्र सिघंवी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया और अर्हम के संचालित कोर्सेज के बारे में सभी विद्यार्थियों को बताया अंत में अध्यापक गंगा कुमावत ने सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मर्यादा सुरक्षा का अभेद्य तंत्र – शासन श्री मुनि श्री सुरेश कुमार योग योद्धाओं के ज्ञान व कौशल की कसौटी का हो रहा मूल्यांकन