24 News Update उदयपुर/जयपुर। रेल संचालन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण उदयपुर सिटी-रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के चलते निम्न रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी—
आंशिक रद्द रेलसेवाएं:
गाड़ी संख्या 19328 (उदयपुर सिटी-रतलाम)
यह रेलसेवा 28 एवं 29 मार्च 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर नामली स्टेशन तक ही संचालित होगी। नामली से रतलाम के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19327 (रतलाम-उदयपुर सिटी)
यह रेलसेवा 28 एवं 29 मार्च 2026 को रतलाम के स्थान पर नामली स्टेशन से प्रस्थान करेगी। रतलाम से नामली के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रतलाम-नीमच रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, उदयपुर-रतलाम रेलसेवा आंशिक रद्द

Advertisements
