24 News Update उदयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा मल्हारगढ़ और मंदसौर स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण कई रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते उदयपुर से जुड़ी कुछ ट्रेन सेवाओं के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएंगाड़ी संख्या 59836 उदयपुर सिटी–मंदसौर पैसेंजर 27 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक उदयपुर सिटी से चलकर केवल नीमच तक ही संचालित होगी। इस अवधि में नीमच–मंदसौर के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर–उदयपुर सिटी पैसेंजर 28 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक मंदसौर के बजाय नीमच से संचालित होगी। यानी मंदसौर–नीमच खंड में यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी ट्रेन 9, 11 और 12 मार्च 2026 को रतलाम के स्थान पर चित्तौड़गढ़ से संचालित होगी। इस दौरान रतलाम–चित्तौड़गढ़ के बीच ट्रेन सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।रेगुलेट रेल सेवागाड़ी संख्या 07706 हिसार–काकिनाडा टाउन विशेष रेलसेवा 8 मार्च 2026 को हिसार से प्रस्थान करने के बाद मार्ग में पश्चिम रेलवे क्षेत्र में करीब 2 घंटे 15 मिनट तक रेगुलेट (विलंबित) होकर संचालित होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एनएसएस शिविर के पांचवें दिन उपभोक्ता संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने नाटक और रैली से दिया संदेश उदयपुर में स्वर्णकार समाज का युवा शक्ति सम्मेलन, ‘संस्कारों की स्वर यात्रा’ गीतमाला का होगा भव्य लोकार्पण