उदयपुर, 19 अक्टूबर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हार की निराशा में वे चुनाव आयोग और स्वतंत्र संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात जिम्मेदारी से रखनी चाहिए। केवल सड़कों पर प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होता, मुद्दे में दम होना चाहिए। दीया कुमारी सोमवार को उदयपुर में आहड़ संग्रहालय का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग और कांग्रेस के प्रदर्शनों पर कहा कि हर काम की एक प्रक्रिया होती है और हर चीज किसी के हिसाब से नहीं चल सकती। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की ओर से पहले जिस प्रक्रिया में बदलाव की बात कही गई थी, सरकार ने उसमें संशोधन किया तो अब उसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनता उनकी बातों से सहमत होती तो चुनाव में समर्थन भी मिलता। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि इतने चुनावों के बाद भी कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है और अब संस्थाओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का दावा आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर दीया कुमारी ने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी और जिला प्रमुख तथा प्रधान भाजपा के बनेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का समर्थन ही महत्वपूर्ण है। पर्यटन और संग्रहालयों के विकास पर जोर उदयपुर और जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करना जरूरी है। इसके साथ पर्यटकों की सुरक्षा, साफ-सफाई और शहरों में अच्छी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। आहड़ संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को इसके विकास और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। दीया कुमारी ने बताया कि प्रदेश के 10 राजकीय संग्रहालयों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इन संग्रहालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। नारी निकेतन और बाल गृहों का भी किया निरीक्षण आहड़ संग्रहालय पहुंचने से पहले उपमुख्यमंत्री ने उदयपुर के नारी निकेतन और बाल गृहों का दौरा किया। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दीया कुमारी के अनुसार, बाल गृहों की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध हो चुका है और काम चल रहा है। इन गृहों में शिशुओं से लेकर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे रहते हैं। विजयराज कुमारी मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि उदयपुर दौरे के दौरान दीया कुमारी सिटी पैलेस भी पहुंचीं। यहां उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर समेत चार संभागों में बारिश के आसार, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचीं दीया कुमारी, मंदिर परंपरा के अनुसार हुआ स्वागत