Site icon 24 News Update

जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 19 को लवकुश स्टेडियम में

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 13 अप्रैल। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में 19 अप्रैल (रविवार) को लवकुश इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर पुरुष व महिला इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र और सेकेंडरी अंकतालिका की फोटोप्रति के साथ 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करवाएं। खिलाड़ियों का वजन सुबह 9 से 10:30 बजे तक लिया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता 10:45 बजे से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि मास्टर वर्ग में 40 वर्ष से अधिक, जूनियर में 23 वर्ष तक और सब-जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली के अनुसार, इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा, जो बीकानेर में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित 45वीं राजस्थान राज्य जूनियर व मास्टर तथा 23वीं राज्य सब-जूनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

Exit mobile version