Site icon 24 News Update

29 मार्च को लवकुश स्टेडियम में होगी जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता, राज्य टीम का होगा चयन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में 14वीं उदयपुर जिला जूनियर एवं सब-जूनियर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 29 मार्च 2026 को लवकुश इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा।
संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज—जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट एवं मूल निवास प्रमाण पत्र—प्रतियोगिता के दिन सुबह 9:00 बजे वजन के समय जमा करवाना अनिवार्य होगा। जूनियर वर्ग में 23 वर्ष तक एवं सब-जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर जिला की जूनियर एवं सब-जूनियर पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 4 से 5 अप्रैल 2026 तक अलवर में आयोजित 14वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Exit mobile version