24 News Update उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में 14वीं जिला जूनियर एवं सब जूनियर (पुरुष एवं महिला) क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च (रविवार) को लवकुश इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा।
संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रतियां वजन के समय सुबह 9 बजे जमा करवानी होंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में 23 वर्ष तक और सब जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर जिला टीम का चयन किया जाएगा, जो 4 से 5 अप्रैल तक अलवर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय 14वीं राजस्थान जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। आयोजकों ने खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
लवकुश स्टेडियम में 29 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता से होगा राज्य टीम का चयन

Advertisements
