24 News Update उदयपुर। जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार 25 नवंबर को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया होगी। भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद पार्टी ने अब तक अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस भी जिला प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। दोनों दल नामांकन से ठीक पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकते हैं। भाजपा में हिम्मत सिंह झाला और चंद्रगुप्त सिंह चौहान के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे बैठक प्रक्रिया शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसकी समय सीमा दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। मतदान दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के निर्वाचन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने छह मतदान अधिकारी नियुक्त किए हैं। इनमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, आरएसएमएम के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक मेहता, निर्वाचन टीम के गोविन्द औदिच्य, रूद्रम जोशी, चन्द्रप्रकाश जोशी और राकेश जादू शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हास्य, व्यंग्य और वीर रस से सजेगी ‘हास्य हुंकार 2026’ की शाम, 28 को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई राजस्थान में सर्दी, फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री पर; माउंट आबू में 3 डिग्री तापमान