24 News Update नई दिल्ली। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने छह साल की दूरी खत्म कर एक बार फिर गठबंधन का ऐलान किया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। शाह ने स्पष्ट किया कि दोनों दल पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और चुनाव जीतने पर अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। हालांकि, सीटों के बंटवारे पर अभी सहमति नहीं बनी है।सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन को महज राजनीतिक समझौता नहीं, बल्कि भावनात्मक और पारिवारिक रिश्ता बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता इसे भाजपा और अकाली दल के बीच नाखून-मांस का संबंध बताते थे। यह रिश्ता उनके पिता और अटल बिहारी वाजपेयी तथा लालकृष्ण आडवाणी ने बनाया था। बादल के अनुसार, गठबंधन के दौरान पंजाब में शांति और तरक्की का दौर रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए दोनों दलों का साथ आना जरूरी है।भाजपा और अकाली दल इससे पहले 1997, 2007 और 2012 में मिलकर पंजाब में सरकार बना चुके हैं। सितंबर 2020 में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में अकाली दल ने 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में 117 सीटों वाले पंजाब में अकाली दल को केवल तीन और भाजपा को दो सीटें मिली थीं। किसान, बंदी सिख और करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चागठबंधन की घोषणा के दौरान किसानों, बंदी सिखों की रिहाई और करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने जैसे मुद्दे भी उठे। अमित शाह ने बताया कि किसानों की समस्याओं पर सुखबीर बादल के साथ तीन महीने तक विस्तार से चर्चा हुई है। किसानों की अलग-अलग मांगों और परेशानियों को समझा गया है तथा तीन महीने के भीतर समाधान निकालने का भरोसा दिया गया है। बंदी सिखों की रिहाई पर शाह ने कहा कि दोनों दलों के इस मुद्दे पर अपने-अपने पक्ष हैं। इस पर बैठकर विस्तार से चर्चा की जाएगी और रास्ता निकालने का प्रयास होगा। वहीं करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका निर्माण करवाया था और सरकार इसे खोलना चाहती है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण इसे बंद किया गया है। परिस्थितियां सामान्य होते ही कॉरिडोर फिर खोल दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फिर अबकी बार शाही जय—जयकार, आईसीसी की कमान फिर जय शाह के हाथ एनवीडिया के शेयरों से ट्रम्प को 140 करोड़ रुपए तक का फायदा, CEO जेन्सेन हुआंग की वापसी के बाद 31.5% उछले शेयर