24 news Update जयपुर । दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने राजस्थान पुलिस परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को हृदय से शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में पुलिस के ध्येय को दीपावली के प्रकाश से जोड़ते हुए नवीन आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन पर विशेष बल दिया।महानिदेशक श्री शर्मा ने कहा कि दीपावली के पर्व के उजाले की तरह राजस्थान पुलिस का ध्येय भी सेवा, सुरक्षा और न्याय के प्रकाश को जन-जन तक पहुँचाने का है। उन्होंने बल दिया कि इस दीपावली का विशेष महत्व इसलिए भी है कि पुलिस विभाग नवीन आपराधिक कानूनों के ऐतिहासिक कार्यान्वयन के दौर से गुजर रहा है।श्री शर्मा ने बल दिया कि ये नवीन कानून सर्वजन हितार्थ की भावना को चरितार्थ करते हुए जनसुलभता, पारदर्शिता और सबसे महत्वपूर्ण पीड़ित-केंद्रित न्याय-व्यवस्था के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।डीजीपी ने पिछले वर्ष के दौरान चुनौतियों के बावजूद अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करने के लिए पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की मेहनत से राजस्थान पुलिस जनता के बीच विश्वास और सम्मान की प्रतीक बनी है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कर्मी अपनी निष्ठा, संवेदनशीलता और सर्मपण भाव से इस नए अध्याय (नवीन कानूनों के क्रियान्वयन) को सफल बनाएंगे।भरोसे के दीप जलाने का आह्वानमहानिदेशक ने पुलिसकर्मियों से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम सब मिलकर अपने कार्य, आचरण और व्यवहार से आमजन के बीच भरोसे के दीप जलाएँगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके समर्पण से राजस्थान पुलिस न केवल समाज में न्याय एवं शांति व्यवस्था की अग्रदूत बनेगी, वरन् संवेदनशील शासन की सशक्त प्रतीक भी बनेगी।शुभकामनाओं के साथ उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नए उत्साह का प्रकाश लेकर आए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम, वोकल फॉर लोकल को अपनाने का दिया संदेश डॉ विनय मल्होत्रा का वीआरएस विवाद: हाईकोर्ट ने सरकार को 20 अक्टूबर तक आदेश देने को कहा