उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से बैशाख माह के अवसर पर शनिवार 25 अप्रैल को सायंकाल सवा सात बजे निर्माणाधीन श्याम मंदिर, तुलसीदास सराय (डबोक एयरपोर्ट रोड) पर श्री खाटूश्याम जी का भव्य कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि धार्मिक माह के चलते बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया तथा आकर्षक दरबार की सजावट जयपुर के सांवरिया डेकोरेटर द्वारा की गई। कीर्तन में नीमच से आए उमेश म्यूजिकल ग्रुप के साजिन्दों ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया, वहीं हिमांशु साउंड ने ध्वनि व्यवस्था को प्रभावी बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अंजलि चिराग आचार्य द्वारा गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद उन्होंने हनुमान जी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद भाई-बहन की जोड़ी ने अपने खास अंदाज में बाबा श्याम का गुणगान किया। राजसमंद की गायिका रितु श्रीमाली ने “कैयां बैठ्या हो चुप चाप बाबा, थे म्हारा मां-बाप…” जैसे भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। गायिका इतिशा अग्रवाल ने अपने धमाल भजनों—“बांस की बांसुरियां…” और “घुंघटियों आड़े आवे…”—पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं प्रतीक माहेश्वरी ने भी एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा को रिझाया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में शशिकांत खेतान एवं बबीता खेतान ने ज्योत प्रज्वलित की। कीर्तन के दौरान बाबा को खीर, चूरमा, तुलसी, माखन-मिश्री सहित छप्पन भोग अर्पित किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारे की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से की गई। कार्यक्रम के संयोजन एवं आयोजन में डॉ. बालकृष्ण शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भजनों में लीन रहे और पूरा वातावरण “जय श्री श्याम” के जयघोष से गूंजता रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद में ओलों के साथ बारिश, प्रदेशभर में बदला मौसम; उदयपुर में यलो अलर्ट, कई जिलों में मेघगर्जन की चेतावनी 7 साल पुराने मामलों में हाथीपोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमपी-प्रतापगढ़ से 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार