24 News Update उदयपुर। नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में चल रहे शहरी सेवा शिविर-2026 के 24वें दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासियों ने विभिन्न योजनाओं और निगम सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण करते हुए नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आयोजित शिविर आमजन को सरल, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।शिविर प्रभारी एवं निगम उपायुक्त नरेश सोनी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट से संबंधित प्राप्त 57 शिकायतों में से 48 स्थानों पर रोशनी बहाल कर दी गई, जबकि शेष कार्यों पर कार्रवाई जारी है।शिविर में स्वास्थ्य संबंधी सभी 87 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 198 आवेदनों में से 170 प्रमाण-पत्र जारी किए गए। ईडब्ल्यूएस के 3, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार एवं परामर्श दिया। पर्यावरण संरक्षण के तहत 40 पौधे भी लगाए गए।आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि यूडी टैक्स के 32 बिलों पर सरकारी छूट का लाभ देते हुए 16.26 लाख रुपये जमा कराए गए। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर सामने आया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वन भूमि पर बसी हजारों परिवारों की बस्तियों को पट्टे दिलाने की मांग तेज, यूडीए सचिव को सौंपा ज्ञापन सेवा भारती के प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण कल, प्राकृतिक चिकित्सा की मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं