24 News Udpate उदयपुर, 6 जून। झीलों की नगरी उदयपुर की बढ़ती यातायात समस्याओं, अव्यवस्थित शहरी विस्तार और आधारभूत सुविधाओं पर बढ़ते दबाव के बीच अब नागरिक समाज भी शहर के भविष्य को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। इसी दिशा में शहर की प्रमुख नागरिक संस्था उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने उदयपुर के दीर्घकालीन एवं सुनियोजित विकास को लेकर पहल तेज कर दी है।
इसी क्रम में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शहर के मास्टर प्लान, यातायात प्रबंधन, जल संरक्षण, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और समग्र शहरी विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सांसद ने शहर के भविष्य को लेकर गंभीर रुचि दिखाते हुए सोसायटी से व्यवहारिक और क्रियान्वयन योग्य सुझाव मांगे।
उदयपुर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट ने बताया कि चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि 9 जून को सुखेर स्थित मार्बल भवन में एक विस्तृत विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में यूआईटी, नगर निगम, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिम्मेदार पदाधिकारी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर की प्रमुख समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों को सुझाव-पत्र सौंपकर आवश्यक कार्यवाही का आग्रह भी किया जाएगा।
सोसायटी ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे उदयपुर को अधिक सुंदर, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए अपने सुझाव दें। विशेष रूप से ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, जल संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं, मास्टर प्लान और शहरी विकास से जुड़े सुझावों को संकलित कर सांसद एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व 5 जून को सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल से भी मुलाकात कर शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग संकट, आरटीओ से जुड़ी जनसमस्याओं तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की थी। बैठक में पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस राजस्थान के चेयरमैन भगवान सिंह भाटी, गणपत अग्रवाल, लघु उद्योग भारती उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी तथा दीपक चुग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading