24 News update उदयपुर। बड़गांव क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और व्यापारियों ने भजनलाल शर्मा से उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए ) के आयुक्त राहुल जैन को पद से हटाने की मांग की है।स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस बात पर रोष जताया है कि बड़गांव में 60 फीट रोड किनारे नाली बनाने का काम महीनों से अधुरा पड़ा है। ठेकेदार कई जगह नाली के लिए खुदाई करने के बाद गायब हो गया। ठेकेदार की मनमर्जी के सामने यूडीए के अधिकारी लाचार नजर आ रहे है। लोगों को घरों में आने जाने परेशान होना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर व्यापारियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। जगह जगह लंबे समय से इकट्टे हो रहे पानी से अब बदबू आने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय नागरिक, व्यापारी और जनप्रतिनिधि कई बार यूडीए आयुक्त राहुल जैन को लिखित में परेशानी बता चुके है। जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ ही यूडीए में होने वाली जनसुनवाई में भी बार बार लिखित में देने के बावजूद यूडीए आयुक्त राहुल जैन जनता की परेशानी की अनदेखी कर रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री से यूडीए आयुक्त को पद मुक्त कर जनहित के कार्यो में संवदेनशीलता बरतने वाले अधिकारी को यूडीए में लगाने की मांग की है। मुआवजा देने के बावजूद यूडीए रोड सीमा से निर्माण हटाने में डर रहा क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि बड़गांव रोड सीमा में अभी भी कुछ पक्के निर्माण नहीं हटाए गए है। जबकि यूडीए प्रभावित लोगों को मुआवजा दे चुका है। इस कारण भी कई जगह काम अटका पड़ा है दूसरी तरफ यूडीए के तहसीलदार, पटवारी इन निर्माण को हटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। इस मामले में भी स्थानीय जनप्रतिधि यूडीए आयुक्त राहुल जैन को कई बार अवगत करा चुके है। ऐसा लग रहा है कि यूडीए में न तो तहसीलदार यूडीए आयुक्त की बात को तवज्जो दे रहे है न उनके पटवारी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वीर कालीबाई की शहादत का पाठ हटाना दुर्भाग्यपूर्ण, फिर से जोडा जाए: सांसद मन्नालाल रावत सांसद डॉ रावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा मेवाड़ जनशक्ति दल का तिरंगा यात्रा सम्पन्न