24 News Update नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने 16 सितंबर को वर्चुअल कोर्ट सुनवाई में सिर्फ अंडरगार्मेंट पहनकर हिस्सा लिया और शराब-सिगरेट पीते हुए सुनवाई में बाधा डाली। आरोपी ने कोर्ट की बार-बार चेतावनी के बावजूद बाहर जाने से इंकार किया।तीस हजारी कोर्ट के रिकॉर्ड कीपर अंशुल सिंघल की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कई फेक ईमेल आईडी से अपनी लोकेशन बदलता रहा। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे पुराने मुस्तफाबाद के चमन पार्क इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान (32) के रूप में हुई है, जो गोकुलपुरी का रहने वाला है।पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसने WebEx ऐप के बारे में एक परिचित से सुना और जिज्ञासा के चलते मजाक में यह हरकत की। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वाईफाई राउटर बरामद किए, जिनसे वह कोर्ट की सुनवाई में जुड़ता था।पुलिस ने बताया कि इमरान दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, झपटमारी और अन्य अपराध शामिल हैं। वह पहले एसी मैकेनिक का काम करता था और 2021 में जेल से रिहा हुआ था, लेकिन फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। इमरान ने स्वीकार किया कि वह नशे और शराब का आदी है और चोरी-झपटमारी जैसी वारदातें इसी लत को पूरा करने के लिए करता है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कफ सिरप पर केंद्र की बड़ी चेतावनी: दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की दवा न दें, मध्यप्रदेश-राजस्थान में 11 बच्चों की मौत के बाद हेल्थ एडवाइजरी जारी बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो जजों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया